मिशन शक्ति/शक्ति दीदी अभियान के तहत किया जागरुक, सुनी शिकायते!
CRS शाहजहाँपुर-मिशन शक्ति/शक्ति दीदी अभियान के फेज-4, महिलाओं व बालिकाओ, को एकत्रित कर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं शिकायतों को सुना गया! साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम उन्मूलन आदि की रोकथाम के सम्बन्ध में जागरूक किया गया! फल वितरण किये गये!
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में जैसे-विधवा पेंशन योजना,
वृध्दावस्था पेंशन योजना, सुकन्या
समृद्धि योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान आदि से अवगत कराते हुए तथा महिलाओं को उनकी सुरक्षा के व सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे-
वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन नंबर -181, पुलिस आपातकालीन सेवा -112, स्वास्थ्य सेवा-102-108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर -1076, चाइल्ड लाइन 1098 आदि के बारे में जानकारी देते हुए
1.म0का0 2905 सुरूचि
2.म0का0 2417 हितेश कुमारी
3.म0का0 2907 संगीता शर्मा
4.म0का0 2909 मनीषा रानी
5.म0का0 1672 ज्योति निरंजन
6.महिला आरक्षी 1647 रीना
7.महिला आरक्षी 113 संतोष
8.म0का0 1661 रचना
थाना पुवायाँ जनपद शाहजहांपुर में आयोजित मिशन शक्ति/शक्ति दीदी अभियान के फेज-4 में चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें श्री अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर, श्री संजीव कुमार बाजपेयी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व श्री पंकज पंत क्षेत्राधिकारी पुवांया मौजूद रहे!










