मुख्य मंत्री के सख्त आदेश के बाद हरकत में पुलिस, गली गली चाईनीज मांझे की छापामारी अभियान।
शाहजहांपुर/तिलहर। चाईनीज मांझे से लगातार होती मौतों का संज्ञान ले प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से गंभीरता से संज्ञान लेकर सख्ती बरतते हुए मांझे को पूर्ण प्रतिबंधित करते हुए अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए इसकी बिक्री पर रोक लगाए जाने के सख्त आदेश कर दिए।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना तिलहर क्षेत्रान्तर्गत प्रतिबंधित चाइनीज मंझा के विरुद्ध अभियान चलाते हुए चेकिंग की। चेकिंग के दौरान आमजन को प्रतिबंधित चाइनीज मंझा के प्रयोग से होने वाले जान-माल के नुकसान के प्रति जागरूक भी किया गया। क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि प्रतिबंधित चाइनीज मंझा का क्रय-विक्रय एवं उपयोग दंडनीय अपराध है। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।







