
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा सरकार का जताया आभार खूब की प्रशंसा
रायबरेली जनपद की मुस्लिम महिलाओं को लेकर केंद्र की मोदी सरकार गंभीर है। इसी के तहत आज रायबरेली की मुस्लिम महिलाओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात की है। मुस्लिम महिलाओं ने जिलाधिकारी से मिलकर केंद्र व प्रदेश की योजनाओं को और त्वरित गति से लागू करने की अपील की है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के साथ जिलाधिकारी से मिलने पहुंची मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि मोदी जी का धन्यवाद देना चाहती हैं। उनका कहना है कि मुस्लिम महिलाओं के लिए मोदी और योगी सरकार ने जो कुछ भी किया है उससे उनके न केवल जीवन में सुधार आया है बल्कि वो खुद को सुरक्षित भी महसूस करती हैं। मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि वो इसी लिए जिलाधिकारी से मिलकर मोदी सरकार का धन्यवाद देने के साथ ही उनसे आगे यह उम्मीद भी किया है और अपील भी किया है कि योजनाओं को और त्वरित गति से लागू करें।









