
मृतका के भाई की तहरीर पर ससुर सहित 6 लोगो पे गदागंज पुलिस ने केस किया दर्ज
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में जान से मारने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी गदागंज को तहरीर देकर विवाहिता के मायके वालों ने न्याय की गुहार लगाई थी जानकारी अनुसार बीते दिनों विवाहिता नीलम मृत अवस्था में फांसी के फंदे से लटकी पाई गई थीं उसके दोनों पैर जमीन को छू रहें थे मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोगों पर मिलकर जान से मार डालने की आशंका जताई थी वही ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है फांसी मृतका ने खुद लगा ली थी परिजनों को इसकी भनक तक नहीं थी आरोप निराधार है वही थाना प्रभारी छह लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी आपको बता दें कि बीते दिनो 22 मई को गदागंज थाना क्षेत्र के खजूरी ग्राम सभा के पूरे गोसाईंन का पुरवा में फांसी के फंदे से एक विवाहिता महिला का शव लटकता पाया गया था जिस पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए गदागंज थाना प्रभारी को अवगत कराया कि सागर गिरि पुत्र गोपीनाथ गिरि निवासी कंधई मजरे त्रिलोचन पुर पोस्ट लाला बाजार पुष्पा देवी पत्नी हरकेश गिरि अंकित पुत्र अमृतलाल निवासी कंधई थाना नवाबगंज आदि 30 मई को गदागंज थाना में तहरीर देकर बताया कि सभी विपक्षियों द्वारा मिलकर उसके बहन की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था श्यामू गिरि विवाहिता का पति है,शिवराम ससुर,सियावती सास, नेहा ननद, गायत्री देवरानी, सुशील देवर समस्त निवासी पूरे गोसाईन का पुरवा खजूरी थाना गदागंज के विरुद्ध सागर गिरि पुत्र गोपीनाथ गिरि निवासी कन्धई थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ आदि के द्वारा अपनी बहन नीलम उम्र लगभग 30 वर्ष ससुराल के सभी लोगों ने नीलम की हत्या कर डाली इसके संबंध में थाना प्रभारी गदागंज शरद कुमार के द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध हत्या का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।









