मेराभारत के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत चलाया गया जागरूकता अभियान!

CRS शाहजहाँपुर-मेरा युवा भारत अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र में मानवता वेल्फेयर सोसाइटी व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में जिले के जी आई सी चौराहे, खिरनी बाग चौराहे, इस्लामिया इंटर कॉलेज के समीप के क्षेत्रों में विभिन्न माई भारत स्वयंसेवको द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत यातायात पुलिस से टी एस आई विनय कुमार पांडेय के नेतृत्व में राहगीरों को यातायात नियम पालन करने के सम्बंध में जागरूक किया गया!
जागरुकता अभियान में बताया गया कि बिना हेलमेट, सीटबेल्ट के उपयोग किये व ओवरस्पीड के साथ ही मोबाईल चलाते समय ड्राइविंग करना सभी के लिये सीधे तौर पर जान जोखिम में डालने जैसा है, इसलिये समस्त वाहन चालक सदैव यातायात नियमों का पालन अवश्य करें जिससे कि सभी का जीवन सुरक्षित रह सके!
इस अवसर पर नीरा श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, शगुन सक्सेना, फरिया, कोमल, अभिषेक, सानिया फातिमा, शैलेन्द्र सिंह, अखण्ड प्रताप, सूरज शर्मा सहित अन्य माई भारत स्वयंसेवकों ने इस महत्वपूर्ण अभियान में सहभागिता की!







