
CRS NEWS लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8,08,736.06 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट पेश किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 9.8 प्रतिशत अधिक है। इस बजट में शिक्षा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देते हुए प्रदेश की मेधावी छात्राओं के लिए बड़े प्रावधान किए गए हैं।
प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान योजना के संचालन के लिए 600 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की है। इस योजना के तहत छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य हर वर्ग को शिक्षा के समान अवसर प्रदान करना है। यह बजट प्रदेश की युवा पीढ़ी, विशेष रूप से मेधावी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।










