
गोरा बाजार स्थित कृषि विभाग में प्रमोशन ऑफ़ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन के तहत यंत्रों के चयन हेतु लॉटरी की कराई गई प्रक्रिया
रायबरेली में शासन के निर्देश पर किसानों को लाभ देने के लिए प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन के तहत यहां यंत्रों के चयन हेतु किसानों की मौजूदगी में डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा ई लॉटरी की प्रक्रिया कराई गई।
आपको बता दे कि आज दिनांक 18 जनवरी 2025 दिन शनिवार को समय करीब 3:00 बजे रायबरेली जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के गोरा बाजार स्थित कृषि विभाग कार्यालय के उपकरण से निदेशक विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार डीएमके निर्देशन में यहां प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन के तहत विभिन्न प्रकार के यंत्रों के चयन हेतु लॉटरी की प्रक्रिया कराई गई है जिसमें कृषि विभाग द्वारा 60 यंत्रों लॉटरी के चयन की प्रक्रिया कराई गई जिसमें कस्टम हायरिंग सेंटर रोटावेटर कल्टीवेटर ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि यंत्र हैं। आगे बताया जिन किसानों ने पूर्व में इन यंत्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विभाग की वेबसाइट पर करवाया था उनके यहां पर चयन होना था और जो डमी किस है उनके चयन के लिए भी दोबारा से यह प्रक्रिया कराई जाएगी यह 10 लाख रुपए के कृषि यंत्र में चार लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा वहीं 30 लाख रुपए के कृषि यंत्र लेने पर 24 लाख रुपए का अनुदान किया जाएगा लॉटरी प्रक्रिया के प्रथम दिन जिले भर से आए करीब 80 किसान मौजूद रहे










