
स्लग- रायबरेली में तेज रफ्तार बोलेरो ने मचाया कहर, छह लोग घायल
एंकर, रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के गोरा बाजार में एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और उसके बाद दो स्कूटी को भी जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बच्चे और महिलाएं समेत लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा और वाहन को कब्जे में लिया। हादसे के कारण गोरा बाजार की सड़क पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोग घटना की भयावहता देखकर सकते में हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और घायल वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।









