
रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता 30 किलो ग्राम अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता 30 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामला मील एरिया थाना व एन्टीनारकोटिक जनपद बाराबंकी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण 30 किलो गांजे के साथ राजेन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ पिंटू मिश्रा पुत्र रामकौशल मिश्रा निवासी मंगली मिश्र का पुरवा थाना मिलएरिया रायबरेली व आदर्श कुमार चौरसिया पुत्र महेश कुमार निवासी टेकारी दांदू थाना डीह को क्षेत्र के शारदा नहर ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया है जिनके विरूद्ध एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है वहीं अभियुक्तों के पास से बरामद मोटर साइकिल टीवीएस फिनिक्स बिना नम्बर को मोटर वाहन अधिनियम की धारा-207 के अन्तर्गत सीज कर दिया गया है









