राष्ट्रीय अल्पसंख्यक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सैय्यद इकबाल हैदर का कटरा में हुआ जोरदार स्वागत!

CRS मीरानपुर कटरा/शाहजहाँपुर-
राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य वन जीव परिषद सदस्य दर्जा राज्यमंत्री व राष्ट्रीय अल्पसंख्यक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर सैय्यद इकबाल हैदर राजा का मीरानपुर कटरा जलालाबाद स्टेट हाईवे किनारे स्थित मैरिज हाल में इक्यावन किलो की माला से जोरदार स्वागत किया गया है!
अल्पसंख्यको को संबोधित करते हुए दर्जा राज्यमंत्री कुँवर सैय्यद इकबाल हैदर ने कहाकि मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक परिषद का गठन किया गया है! धर्म निरपेक्ष दलों के लोग हमारे जज्बातों को मज़हब के नाम पर भड़का कर हमें कमजोर करने का काम कर रहे हैं! हमारी कौम का मुस्तकबिल सिर्फ़ भाजपा में ही महफूज़ है!
उन्होंने कहा कि हमने, भाजपा से मुस्लिमों को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक परिषद को सेतू के रूप में एक प्लेटफार्म दे दिया है! उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को भाजपा के खिलाफ भड़का कर सरकार बनाने बालों ने कहा था कि बाबरी मस्जिद को परिन्दा भी पर नहीं मार सकता है! हिंदूओ के खिलाफ मुस्लिमों को भड़काया दंगे हुए कितने मुसलमानों को दंगों में शहीद करा दिया! भाजपा ने कभी झूठ बोलकर मुस्लिमों को धोखा नहीं दिया है! भाजपा ने जो भी कहा वो करके दिखाया है! हम भाजपा के सबका साथ सबका विकास के घोषणा पत्र पर उसके साथ है!
भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे ज्यादा कोमल हृदय के है।और मुसलमानों का सबसे ज्यादा ख्याल रखते हैं।हमें भी अब भाजपा के लिए सोचना पड़ेगा।भाजपा ने मुसलमानों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की है! भाजपा सरकार में कही कोई साम्प्रदायिक दँगा नहीं हुआ है! भाजपा सरकार में मुसलमानों का तेजी से सामाजिक आर्थिक बौद्धिक विकास हुआ है!
अन्त में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित बनाने की पुरजोर अपील की है!
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल वहीद अन्सारी डॉ भरत पटेल नदीम अन्सारी शामिल रहे!







