
CRS NEWS: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज ‘वीर बाल दिवस’ के पावन अवसर पर लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दिव्य स्वरूप का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी ने सहभाग करते हुए गुरु परंपरा, त्याग और बलिदान की महान विरासत को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ‘वीर बाल दिवस’ तथा साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गुरु परंपरा हमें सत्य, साहस, सेवा और बलिदान का मार्ग दिखाती है, जो सदैव समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने सिख बंधुओं के साथ लंगर छककर समरसता, भाईचारे और सेवा भाव का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सिख समाज के प्रतिनिधि एवं बच्चे उपस्थित रहे।









