
भारतीय जनता पार्टी सरकार का मिशन के तहत वृहद पौधारोपण अभियान मिशन ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्षया ने किया पौधारोपण 2023 ~2024 में 503 पौधे के लक्ष्य के क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी प्रत्येक नगर पंचायत व ग्राम पंचायत में पौधारोपड़ कार्यक्रम के क्रम में ऊंचाहार नगर पंचायत में भी पौधारोपण अभियान चलाया गया।जिसमें ऊंचाहार नगर पंचायत में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर वृहद पौधारोपण किया रामलीला मैदान व नाला पटरी पर 350 पौधारोपण किया गया जिन्होंने आम, बेल, आंवला का पौधारोपड़ किया , पौधारोपण कर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चन्द्र जायसवाल ने कहा कि वृक्ष वन संरक्षण की जागरूकता के क्रम में वन हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी होता है जो हमें ऑक्सीजन के साथ साथ आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखता है आज कहीं ना कहीं हमारी परिवेश में एक बहुत ही उपयोगी के रूप में कारगर साबित होता है , और पर्यावरण को हरा-भरा रखने के साथ ही वर्षा के जल संरक्षण के क्रम में इसका बहुत बड़ा महत्व है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल ,अधीशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चन्द्र जायसवाल कार्यलय लिपिक विष्णु शंकर पाण्डेय एवं सभासद राज गुप्ता, खुर्शीद आलम ,शैलेश गुप्ता ,मोहम्मद अहमद, बब्बू जायसवाल ,नरेंद्र गुप्ता ,अंजू जायसवाल, मोहम्मद सलीम, इरफान अब्बास ,सोनू गुप्ता आदि सभासद एवं आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर के प्रबंधक विनय प्रताप सिंह स्टाफ सहित मौजूद रहे









