
एंकर रायबरेली में धूमधाम से मनाया गया बकरीद का त्यौहार, त्योंहार मनाने के पहले लोगों ने ईदगाह व मस्जिद में पहुंचकर नमाज पढ़ी, और देश में अमन चैन की दुआ मांगी और एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी, पूरे जिले में स्थित प्रमुख मस्जिदों में आज सुबह नमाज पढ़ने आए मासूम बच्चों ने अपनी रंग बिरंगी पोशाकों से लोगों का दिल जीत लिया, शासन के निर्देशानुसार किसी को भी मस्जिद के बाहर नमाज न पढ़ने की इजाजत होने के कारण सभी ने मस्जिद के अंदर ही नमाज पढ़ी, इस दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगो ने बड़े ही शांति पूर्वक तरीके से नमाज़ अदा की¢










