
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
चंदापुर रायबरेली। दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को वादिनी द्वारा थाना चंदापुर पर उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं धोखाधड़ी किए जाने के संबंध में रामगोपाल पुत्र रामलखन निवासी ग्राम पूरे भागू रतापुर थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चंदापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 62/2025 धारा 69/351(3) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी। इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत थाना चंदापुर पुलिस टीम द्वारा बुधवार को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर उक्त वांछित अभियुक्त को थाना क्षेत्र के पहराबा तिहारे के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, आरक्षी शिव यादव की महती भूमिका रही।









