शाहजहाँपुर में नेशनल हाईवे 24/30 बनता जा रहा है खूनी हाईवे, आए दिन एक्सीडेंट में हो रही हैं मौते!


CRS लखीमपुर खीरी-शाहजहाँपुर सीतापुर नेशनल हाईवे पर कोई न कोई हर रोज सडक़ हादसे से अपनी जान गवां रहा है! जनपद में लगभग हर रोज सड़क दुर्घटना से होनी वाली मौते अखबार की सुर्खियाँ बन रही हैं! निर्माणाधीन हाईवे पर आखिर कहाँ चूक रह जाने की संभावना हो सकती है यह कहना मुश्किल है या फिर दैवीय प्रकोप का शिकार..?
ऐसा ही एक हादशे ने क्षेत्र को ग़मगीन कर दिया! उचौलिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे शाहजहाँपुर सीतापुर, जलालपुर पेट्रोल पंम्प के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया! चालक को नींद लगने का अनुमान लगाया जा रहा कि नींद के चलते कार डिवाइडर से दूसरी साइड पहुंच गई और सामने से आ रहे कंटेनर से टक्कर हो गई!
इस हादशे की खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर जनप्रति वेलफेयर फाउंडेशन व क्षेत्रीय समाजसेवी, पत्रकार व उचौलिया पुलिस सहित सभी मदद में जुटे! फिलहाल हादसे में तीन की हालत गम्भीर, 2 अन्य भी घायल, गाडी में कुल 5 व्यक्ति सवार थे जो लखनऊ के रहने वाले बताए जा रहे है! फिलहल उक्त सभी गाड़ी सवारो को तत्काल मदद में एम्बुलेंस के सहारे पसगवां सीएचसी भेजा गया! चर्चा है कि हादसे में 3 की मौत, व अन्य 2 घायल, घायलो को पसगवां सीएचसी से शाहजहाँपुर जिला हॉस्पिटल के लिए रेफर किया कर दिया गया है!
बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर आए दिन गंभीर हादशे हो रहे है! हाईवे पर होने वाले इन हादशो में एक न एक मानव जीवन समाप्त होने की चर्चा से जहाँ आम जीवन भयभीत दिखाई पड़ रहा है तो वहीं NHAI की ओर से इन हादशो पर रोकथाम के सम्बन्ध में अब तक कोई प्रतिक्रिया होती नज़र नही आई!










