संघ के जिला प्रचारक कुलदीप कुमार का फतेहाबाद स्थानांतरण!
जय किशोर बने नये जिला प्रचारक!
विभाग प्रचारक चंदन कुमार का भी स्थानांतरण!
CRS पुवायाँ/शाहजहाँपुर-बुधवार को स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में जिला प्रचारक रहे कुलदीप कुमार को फतेहाबाद स्थानांतरण होने पर संघ सहित विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण विदाई दी।
वहीं पीलीभीत और शाहजहांपुर के विभाग प्रचारक चंदन कुमार को एटा स्थानांतरण होने पर शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की गई!
इस अवसर पर नवीन जिला प्रचारक जय किशोर का स्वागत और अभिनंदन भी किया गया। बता दें कि कुलदीप कुमार पिछले लंबे समय से शाहजहांपुर के जिला प्रचारक रहे पहले इनका केंद्र शाहजहांपुर था।
संघ की योजना के अंतर्गत पिछले 3 वर्ष से इनका केंद्र पुवायाँ रहा।
वही पूर्व में पीलीभीत और जलालाबाद के जिला प्रचारक रहे और वर्तमान में पीलीभीत और शाहजहांपुर के विभाग प्रचारक चंदन कुमार का केंद्र शाहजहांपुर रहा है।
सूत्रों की माने तो कुलदीप कुमार के कार्यकाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य में नगर से लेकर ग्रामीण स्तर तक कई क्रांतिकारी बदलाव हुए!
नवीन कार्यकर्ताओं को संघ की बारीकियां सिखाने के साथ साथ ही संघ की गांव-गांव शाखा का विस्तार करने का श्रेय भी कुलदीप कुमार को जाता है! राम मंदिर निर्माण में
कार्यकर्ताओं के माध्यम से धन संग्रह का सफल कार्यक्रम हो या सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि सरस्वती शिशु मंदिर के सामने बन रहे निर्माणाधीन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय की आधारशिला रखने का श्रेय उनके कार्यकाल को ही जाता है!
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विभिन्न आयामों तथा अनुषांगिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता और स्वयंसेवकों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।
कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र शुक्ला ने किया!
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार विभाग कार्यवाह रवि मिश्रा जिला संघचालक डॉ राकेश मिश्रा जिला कार्यवाह नरेंद्र शुक्ला,सह जिला कार्यवाह अमित कुमार, जिला प्रचार प्रमुख राजा भैया, धर्म जागरण जिला प्रमुख विजय वर्मा, जिला परियोजना प्रमुख कवि प्रदीप वैरागी, भाजपा जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा ,पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह, चेयरमैन संजय गुप्ता पूर्व विधायक शकुंतला देवी भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कश्यप, जिला मंत्री प्रशांत पटेल, पर्यावरण प्रमुख शंभू सिंह, आदित्य चौहान ,अनूप चौधरी अवनीश शुक्ला ,उपेंद्र चौहान ,अमित सिंह ,कमलेश गुप्ता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष केके गुप्ता भाजपा नेता भानु प्रताप सिंह विपिन मिश्रा मंडल अध्यक्ष विपिन शुक्ला ,रोहित सिंह,अंकुर कुमार, कमल प्रकाश द्विवेदी विकास गुप्ता ,अनिक गुप्ता ,भाजपा नेता अनिल कटियार, नवीन जिला प्रचारक जय किशोर कौशल सिंह, सत्यनारायण शुक्ल, रामकुमार यादव, श्यामसुंदर,राजा भइया, अवनीश मिश्रा , कमल प्रकाश , अरुण प्रताप सिंह, भूपेन्द्र , परमेश्वर दीन वर्मा, अनंगपाल सिंह, प्रवीण कुमार ,देवेश , धर्म मिश्रा, वीरपाल , अंकुर भारद्वाज , विनोद कश्यप ,, अनुपम अग्निहोत्री, दिनेश अवस्थी, मुनीश मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे!










