
सलोन रायबरेली
सरकार के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने हाइवे किनारे फैले अवैध अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया जा रहा हैं। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।आपको बताते चलें कि दरियापुर से अतिक्रमण को हटाते हुए सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूची कस्बे में बुलडोजर पहुंचा तो हड़कंप मच गया। सड़क किनारे दोनो तरफ फैले अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया।कस्बे के दोनों तरफ टीनसेट,चबूतरा स्थाई व अस्थाई कब्जे को खाली कराया गया।इस दौरान कस्बे में अफरा-तफरी माहौल के साथ लोगों की भारी भीड़ रही।एकत्रित भीड़ को पुलिस द्वारा समझा-बुझाकर बाहर हटाती रही जिससे कार्य में कोई व्यवधान न उत्पन्न हो।कुछ दुकानदार तो बुलटोजर देख स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लिया। इस दौरान लोगों के विरोध व गुस्से का सामना करने के लिए सूची पुलिस चौकी इंचार्ज प्रवीर कुमार गौतम अपनी टीम के साथ मुस्तैदी से डटे रहे।









