साइकिल क्लब बनाकर लोगों को जागरुक कर रहे राजीव और सुबोध!
रविवार को गांव धारा पहुचा दि जेंटलमैन साइकिल क्लब
डेंगू बुखार से बचाव के लिए घरों के आसपास न इकट्ठा होने दें पानी!
CRS पुवायां/शाहजहांपुर-कोरोना संकट की घड़ी में दो युवाओं ने मिलकर शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने, समाज को जागरूक करने के लिए जिस अभियान की शुरुआत की गई वह आज रंग लाती दिख रही है!
दि जेंटलमैन साइकिल क्लब पर्यावरण संरक्षण के लिए जनपद ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों में भी विख्यात हो चुका है।पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक कर स्वस्थ रहने के फार्मूले क्लब के चिकित्सक सदस्यों डॉ रवींद्र बाजपेई और डॉ प्रदीप कटियार द्वारा निःशुल्क दिए जा रहे हैं! सबसे बड़ी बात यह है कि इस क्लब में शिक्षक, चिकित्सक, पर्यावरण प्रेमी, अधिवक्ता पत्रकार और तमाम साहित्यकार बुद्धिजीवी जुड़े हुए हैं!
दि जेंटलमैन बाइसाइकिल क्लब की रविवारीय यात्रा पुवायां के राजीव चौक से ग्राम पंचायत धारा तक की गई! धारा में नवनिर्मित मन्दिर श्री हनुमत धाम में दर्शन पूजन,भ्रमण कर, संचारी रोग जनजागरण यात्रा निकालकर, सामूहिक आरती के साथ सभी के स्वस्थ रहने की कामना की गई! इसके उपरांत ग्राम पंचायत सचिवालय में ग्राम प्रधान छंगा लाल की अध्यक्षता में एक स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी के माध्यम से लोगों को महामारी का रूप ले चुके डेंगू और चिकनगुनिया जैसे बुखार से बचने के लिए अपने आस-पास जलभराव न करने की अपील कर साफ़ सफाई अपनाने पर जोर दिया गया!
यात्रा में श्याम कुमार त्रिवेदी, राजेश गुप्ता, डॉ प्रदीप वैरागी,सुबोध वर्मा एडवोकेट, राजीव शर्मा, अरुण शर्मा,दिनेश कुमार,सुनील सिंहानिया, डॉ रवींद्र बाजपेई, रोहिताश गुप्ता, राजेन्द्र सिंह यादव, ग्राम प्रधान धारा छंगेलाल, राकेश पुजारी,वेदकुमार दीक्षित, वैभव, कपिल दीक्षित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे!










