साइकिल सवार मजदूरों को अज्ञात बाहन ने मारी टक्कर एक की मौत! 
खुटार/शाहजहँपुर-थाना क्षेत्र के गांव कुइयां मद रहने बाले काशीराम गांव के ही अपने साथी विकास के साथ एक ईंट भठ्ठे पर मजदूरी करते थे।सोमवार की देर शाम दोनों ईंट भट्ठे से मजदूरी करके साइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे।तभी रास्ते मे खुटार पूरनपुर स्टेट हाइवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे साइकिल सवार काशीराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।व उनका साथी विकास गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विकास को 108 एम्बुलेंस की सहायता से खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उपचार के लिये जिला अस्पताल रेफर कर दिया।लेकिन परिजन उसे उपचार के लिये निजी चिकित्सक के यहां ले गए।पुलिस ने मृतक काशीराम के शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।मृतक काशीराम की मौत की खबर मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक काशीराम की पत्नी का बीमारी के चलते 7 वर्ष पहले ही निधन हो गया था मृतक काशीराम भट्टे पर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था उसकी मौत से परिवार पर संकट आन खड़ा हुआ है।







