
Report CRSआज दिनाँक 01 जनवरी 2023 को पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों/क्षेत्राधिकारी कार्यालयों/पुलिस कार्यालय में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा साप्ताहिक साफ-सफाई अभियान के अन्तर्गत वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर थाना परिसर, थाना कार्यालय एवं शस्त्रों की साफ-सफाई करते हुए श्रमदान किया गया। प्रत्येक थानों पर उच्चस्तरीय स्वच्छता, जनोपयोगी सकारात्मक माहौल बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी/ थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।









