सामूहिक बलात्कार के आरोपी, पीड़िता को दे रहे हैं जान से मारने की धमकी, पुलिस डाल रही है समझौते का दबाव!

CRS खुदागंज/शाहजहाँपुर-खुदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में ईख के खेत में सामूहिक बलात्कार करने का मामला खुदागंज पुलिस ने 20 अप्रेल 2023 को दर्ज तो कर लिया लेकिन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नही कर सकी! बेखौफ खुले घूम रहे आरोपी, पीड़िता और उसके परिवार को जहाँ, जान से मारने की धमकी दे रहे हैं तो वहीं क्षेत्र की थाना पुलिस पीड़िता के परिवार पर, मुकदमा बापस कर समझौते का दबाव बना रही है!
मामला थाना खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव का है! पीड़िता के पिता शिशु पाल सिंह पुत्र वीरपाल सिंह की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने IPC की धारा 376-D सामूहिक बलात्कार के रूप में FIR संख्या 0127/23 21 अप्रेल 23 को दर्ज कर जांच के नाम पर आज लगभग 15 दिन गुजार दिए! इस बीच पीड़िता के 164/162 के ब्यान दर्ज के साथ मेडिकल भी करा दिया गया परन्तु आरोपी लकी सिंह व विकास सिंह तथा बृजमोहन सिंह, पुलिस ने गिरफ्तार नही किए! जांच के नाम पर थाना इंचार्ज, पीड़िता के परिवार पर समझौते का दबाव बनाने में लगे हैं! वहीं पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया है कि उक्त तीने आरोपी गांव के ही हैं और जान से मारने की धमकी देकर, मुकदमा बापस करने का दबाव बना रहे हैं! उधर खुदागंज थाना इंचार्ज सम्पत्ती विवाद बताते हुए पूरे मामले से पल्ला झाड़ते नज़र आ रहे हैं!







