
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली विकासखंड दीनशाह गौरा के गौरा हरदो पंचायत भवन में सुशासन मेले का आयोजन किया गया सुशासन सप्ताह के दौरान जनपद के समस्त विकास खंडों में पंचायत स्तर पर 19 से 21 दिसंबर तक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच प्रचार प्रसार किया जाए इसी क्रम में सोमवार को विकासखंड दीनशाह गौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गौरा हरदो में सुशासन सप्ताह का विशेष कैंप का आयोजन किया गया जिसमें खंड विकास अधिकारी हरीश चंद्र गुप्ता , सहायक विकास अधिकारी सतीश कुमार चतुर्वेदी ,स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, पंचायत विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, के कर्मचारी उपस्थित हो कर अपने अपने विभाग में सरकार द्वारा चल रही योजनाओं को लोगों को बताया गया । इस दौरान खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत गौरा हरदो में सुशासन सप्ताह मनाया गया जिसमें सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में बताया गया और लोगों की शिकायतें सुनी गई । इस दौरान गौरा प्रधान पति निधि राजेंद्र पासी, सोनू दीक्षित व अन्य ग्रामीण एवं ब्लाक क्षेत्र के सैंकड़ो लोग मौजूद रहे ।









