
हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान से गूंजा पीएम श्री भटनोसा
जनपद रायबरेली के विकास खण्ड सलोन के पीएम श्री विद्यालय भटनोसा में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाल कर हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान का नारा जन जन तक पहुंचाया गया और देश के वीर सपूत अमर रहे के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। ग्राम प्रधान अनीता देवी,एसएमसी अध्यक्षा संगीता ने ध्वजारोहण कर झण्डे को सलामी दी।प्रमुख प्रतिनिधि केशरीकान्त ने कहा कि देश में समानता,स्वतन्त्रता,सौहार्द व आपसी भाईचारे के लिए संविधान लागू कर सबको समान अवसर व बराबरी देने लिए संविधान बनाया गया। संविधान के कारण ही आज भारत में लोकतन्त्र की जडे गहरी हो रही है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका तलत एजाज कहा कि आजादी के बाद से देश में खुशहाली आयी है,शिक्षा,स्वास्थ्य व चिकित्सा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है। जन समुदाय शिक्षा को बढावा देने के लिए जितना सक्रिय होगा देश उतना ही तरक्की करेगा। आज का ननिहाल कल का युवा होगा,हमें इन नवनिहालों के भविष्य के उनकी प्रतिभा के अनुसार ढालना होगा। छात्रा रूखसार व रिया सरस्वती वन्दना,आस्था, मान्या,जीनत ने देशभक्ति गीत रूखसार, अशकि,जानवी,माही,शालू ने नृत्य में मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मन्त्र मुग्ध कर दिया और खूब तालियां बटोरी। कुर्सी दौड में अयान प्रथम,आनन्द द्वितीय दौड में समीर प्रथम व साहिल द्वितीय व उंची कूद में मुर्रतजा अव्वल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापिका तलत एजाज व संचालन अन्जनी कुमार शुक्ल ने किया। इस अवसर पर सतेन्द्र सिंह,अनीता पाल, किरन सिंह,मन्जू,अमिता,अनिल, श्यामजी आदि लोग मौजूद रहें।









