
ऊंचाहार रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
ऊँचाहार गोकना घाट पर 50हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर गंगाजल भरकर अपने-अपने मंदिरों व घरों में नवदुर्गा माता रानी की कलश स्थापना कर दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रारंभ किया ।और मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति द्वाराआयोजित गंगा पूजन, गंगा महाआरती एवम् दीपदान किया। प्रातः 4:00 बजे से श्रद्धालुओं नेआस्था की डुबकी लगाकर अपने ,अपने परिवार के कल्याण की कामना की और पुरोहितों को दान दक्षिणा किया , इसी के साथ नौ दिवसीय स्नान मेला चैत्र नवरात्रि स्थापना दिवस से प्रारंभ हो गया। समिति के सचिव /वरिष्ठ पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवदी ने बताया कि मेले के व्यापक इंतजाम है । नल संवतसर के साथ चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना के पश्चात माता प्रथम शैलपुत्री माता की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हो गया। साथ ही सत्य सनातन धर्म हिंदू नव वर्ष का भी शुभारंभ हो गया है वित्तीय वर्ष की भी शुरुआत हो गई है ।लाउडस्पीकर द्वारा किसी के साथ वाद विवाद ना करने, लोगों के गहरे जल में स्नान ना करने , महिलाओं को रखे बॉक्स में कपड़ा बदलने की सलाह दी जाती रही तथा पतित पावनी मां गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने की अपील की गई ।इससे पूर्व समिति द्वारा साफ सफाई करवाई, नाव,नाविक गोताखोर लगे रहे। उक्त अवसर पर श्री राम प्रकाश त्रिपाठी राजस्व निरीक्षक ऊंचाहार ,मिठाई लाल हल्का इंचार्ज , हनुमंत प्रसाद लेखपाल, अर्पित कुमार, अमित निषाद, सोमेश कुमार सहित तहसील प्रशासन और पुलिस बल तैनात रहे।वर्ष










