
दिनांकः-13.08.2023
CRS AGENCY। पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री चक्रेश मिश्र द्वारा जनपद सीतापुर में अपराध नियंत्रण एवम् अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद पुलिस को वृहद एवम् सघन चेकिंग के लिये निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देश के क्रम में दिनांक 13.08.2023 को क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद श्री रवि शंकर प्रसाद के नेतृत्व में थाना महमूदाबाद पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त अरमान उर्फ नन्हका पुत्र मोहम्मद उमर निवासी विलासपुर थाना महमूदाबाद सीतापुर को 1.8 किग्रा. अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ गिरफ्तार किया गया है। अवैध मादक पदार्थ बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 320/23 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त अरमान उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।
अभियुक्त का नाम/पता- अरमान उर्फ नन्हका पुत्र मोहम्मद उमर निवासी विलासपुर थाना
महमूदाबाद सीतापुर।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 320/23 धारा 8/20 NDPS ACT एक्ट थाना महमूदाबाद सीतापुर।
बरामदगी- 1.8 किग्रा0 अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद।
पुलिस टीम थाना महमूदाबादः-
1.प्रभारी निरीक्षक श्री विजेन्द्र सिंह
2.उ0नि0श्री अखिलेश कुमार सिंह
3.हे0का0 दिवाकर दुबे
4.का0 संजीव कुमार









