
Report- CRS रायबरेली अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 30 मार्च 2022 को थाना नसीराबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त सुशील पासी पुत्र छत्रपाल पासी निवासी पूरे दुकान मजरे बेढौना थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली को 1100 ग्राम अवैध गांजा के साथ थाना क्षेत्र के पूरे सेवकी रोड से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-95/2022 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त सुशील पासी पुत्र छत्रपाल पासी नि0 पूरे दुकान मजरे बेढौना थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली।









