2 वर्ष अलग रहने वाले दंपति को परिवार परामर्श केंद्र ने सुलह कराकर आज सकुशल विदा किया।
CRS शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन पुलिस लाइन में किया गया। जहां आज 15 पत्रावलियों पर सुनवाई की गयी। तमाम सुनवाई के बाद 01 पत्रावली का निस्तारण करते हुए दम्पति को सकुशल विदा किया गया।
मामला जनपद के थाना कोतवाली से एक दम्पति का था। जिनकी शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदक की पत्नी अपने मायके मे 2 साल से रह रही थी। आवेदक ने शराब पीकर पत्नी के साथ घरेलू बातों को लेकर मारपीट की थी। इसी बात को लेकर दोनो के मध्य कहासुनी हो गयी थी, जिस कारण आवेदक की पत्नी अपने मायके चली आयी थी।
दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई व समझाया गया। दोनो पक्ष एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार है। दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया, दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
इस मौके पर परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी महिला उप निरीक्षक मधु यादव, परामर्शदाता शशि प्रभा कौशल, म०हे०का० चन्द्रकान्ता, म०आ० मोनिका, म०आ० बबीता देवी, का० साकेत आदि मौजूद रहें।







