2001000 रूपये की ठगी करने वाले ठग सुखबीर पर ipc की धारा, 420/406 में रिपोर्ट दर्ज!

CRS शाहजहाँपुर-अपराध पर पुलिस और सरकार की तमाम सख्ती के बाद भी जनपद ठगी जैसे अपराधो से मुक्त होता नज़र नही आ रहा है! ठगी का ऐसा ही एक मामला फिर संज्ञान में आया जिसमें, जमीन की बिक्री में ठगी का शिकार हुए अठसलिया निवासी मोहित का शिकार कर उनसे लाखो की ठगी हो गई! इस ठगी मामले में बड़ी मशक्कत काँट के सुखबीर पर IPC की धारा 420 व 406 में मुकदमा दर्ज कर कांट पुलिस ने जांच आरंभ कर दी!
जनपद के अठसलिया निवासी मोहित पुत्र लालता प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुखपाल पुत्र हाकिम सिंह से उसने गाटा भूमि सं० 587 रक़वा 0.454 हे०, 250 रक़वा 0.89 व 535 गाटा की 0.809 हे० भूमि का सौदा कर इकरारनामा कराया जिसमें 1351000 तेरह लाख इक्यावन हजार उसके खाते में तथा 650,000 रुपया नकद गवाहो के सामने देकर 18 माह का समय लिया!
इस बीच सुखबीर ने उक्त भूमि का सौदा संदीप शुक्ला से भी कर लिया और इकरारनामा भी कर दिया! बात पता लगते ही जब उससे कहा तो उसने प्रार्थी व प्रमोद जी का पैसा बापस करने की बात कही परन्तु उसने पैसा बापस नही किया और लगातार टालमटोल करता रहा! पीड़ित मोहित ने आगे बताया कि और मालूमात करने पर पता चला कि सुखबीर एक पूरी गैग चला कर इसी तरह लोगो को अपना शिकार बना कर ठगी करता है!
फिलहाल पीड़ित प्रमोद की तहरीर पर कांट पुलिस ने सुखबीर पुत्र हाकिम सिंह के बिरुध ipc की धारा 420 व 406 में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी है!
फोटो-पीड़ित, मोहित!









