
24 को फायर स्टेशन निर्माण हेतु टीम करेगी निरीक्षण
ऊंचाहार रायबरेली
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सवैया तिराहा से कानपुर मार्ग के किनारे फायर स्टेशन हेतु प्रस्तावित भूमि को को मानक से कम भूमि होने पर फायर विभाग के उच्चाधिकारियों ने रद्द कर दिया गया है। जिसके लिए पुनः 24 फरवरी को फायर ब्रिगेड के उच्चाधिकारियों के द्वारा भूमि चिन्हित स्थलों के बारे में तहसील आकर कई जगहों पर स्थलीय निरीक्षण करेगी। यह जानकारी एसडीएम आशीष मिश्रा ने दिया है।









