
CRS NEWS रायबरेली अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 24 अगस्त 2023 को थाना शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या- 361/2023 धारा 2/3 उ0प्र0 समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम में 5,000-5000 रुपये के 03 इनामिया अभियुक्तगण 1-धर्मेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी महरानीखेड़ा थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली 2-रामविलास पासी पुत्र रामेश्वर निवासी हंसवा थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली 3-रामप्रकाश उर्फ ओमप्रकाश पुत्र राजकुमार तिवारी निवासी पडीराकला थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।










