
रसूलपुर गहरवारी गांव के एक व्यक्ति ने क्षेत्रीय लेखपाल पर बंजर की जमीन पर कब्जा करवाने का लगाया आरोप
डलमऊ रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली डलमऊ तहसील में भूमाफियाओं का फैला मकड़जाल क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से तालाब की बंजर जमीन पर कराया गया अवैध निर्माण। उत्तर प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करने से बाज नहीं रहे लेखपाल मामला डलमऊ तहसील क्षेत्र के रसूलपुर गहरवारी का है। जहां पर एक व्यक्ति के द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल राजेन्द्र तिवारी पर भू माफियाओं से मिलकर तालाब एवं बंजर बेश कीमती जमीन पर अवैध निर्माण कार्य करा दिया गया।व्यक्ति ने बताया कि अवैध निर्माण कराने की शिकायत मैंने डलमऊ तहसील में कई मर्तबा की पर कोई सुनवाई नहीं होती वही ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि भू माफियाओं से मोटी रकम लेकर बंजर की जमीन पर अवैध निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।









