
CRS AGENCY। मामला मध्य प्रदेश के सीधी जिले का है। जहां ब्राम्हण समुदाय अनोखे अंदाज में दर्ज किया विरोध
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में डीएम के रवैया से नाराज ब्राह्मण संघ ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज किया है। ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। काफी इंतजार के बाद भी डीएम के नहीं आने पर उन्होंने एक गधे के पुतले को अपना ज्ञापन सौंप दिया।
आपको बताते चले कि मध्यप्रदेश के सीधी जिले में पेशाब कांड के बाद राजनीतिक पारा हाई हो गया है। पेशाब कांड से शिवराज सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं। इसकांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर को बुलडोजर से जिला प्रशासन ने ढहा दिया था। इसके बाद ब्राह्मण समुदाय में काफी आक्रोष व्याप्त है। ब्राम्हण समुदाय का कहना है कि आरोपी के पैतृक संपत्ति मकान पर जिला प्रशासन ने असंवैधानिक तरीके से बुलडोजर चला दिया है। आरोपी ने जो कांड किया है, उसकी सजा उसे मिले, लेकिन उसके परिवार का क्या कसूर, उनके मकान पर बुलडोजर क्यों चलाया गया। इसी बात को लेकर ब्राह्मण संघ एकजुट होकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौपने गये थे, लेकिन ज्ञापन लेने के लिए डीएम नहीं आए। जब घंटो इंतजार करने के बाद नाराज होकर लोगों ने गुस्से में एक गधे के पुतले को ज्ञापन दे दिया। इसके बाद डीएम कार्यालय के पास नारियल फोड़ा और वापस लौट गए। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप ने कहा कि शिवराज सरकार से तानाशाह तो जिले के कलेक्टर हैं, कलेक्टर को ज्ञापन लेने का समय नहीं है। कलेक्टर खुद दोषी हैं क्योंकि उन्होंने आरोपी के परिवार के घर पर बुलडोजर चलाया।









