
प्रयागराज के महेवा में आयोजित समारोह में श्री राम जानकी रोशनी कमेटी के पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित
CRS NEWS प्रयागराज। महेवा क्षेत्र में आयोजित एक सम्मान समारोह में अखिल भारतीय गौरी जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष आचार्या राजश्री मिश्रा को समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और जनहित के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। श्री राम जानकी रोशनी कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके सेवा कार्यों की सराहना करते हुए समाज के प्रति उनके समर्पण को प्रेरणादायी बताया।
समारोह का उद्देश्य समाज में जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने वाले व्यक्तित्वों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा। आचार्या राजश्री मिश्रा अखिल भारतीय गौरी जन सेवा ट्रस्ट के माध्यम से समाज सेवा एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए सक्रिय हैं। समाज में जागरूकता बढ़ाने, स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सजग करने तथा जरूरतमंदों के हित में सेवा भाव को प्रोत्साहित करने के उनके प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।






