
जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते ग्रामीणों का बारिश में घर से निकलना हुआ मुहाल रास्ते में भरा कीचड़ व पानी
डलमऊ रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
(डलमऊ रायबरेली) डलमऊ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा आफताब नगर के पूरे जोधी गांव के ग्रामीणों का आरोप है की हम लोगो के जाने के रास्ते में बारिश होने की वजह से रास्ते में पानी भरा हुआ है जिसकी वजह से हम लोगो को आने जाने में काफी परेशानियां होती है और पानी में हिल कर जाना पड़ता है हम लोगो के द्वारा रास्ता बनाने को लेकर ग्राम प्रधान से कहा गया तो प्रधान जी ने बजट ना होने की बात बता कर अपना पल्ला झाड़ लिया और जब ग्रामीणों ने प्रधान से कह कर थक गए तो फिर समाधान दिवस में ग्रामीणों ने जाकर एक एप्लीकेशन दिया जिसमें पूरे जोधी के रास्ते को बनवाने के लिए अनुरोध किया और जब वहां से भी कुछ हल नहीं निकला तो ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी जिला रायबरेली को एक ज्ञापन दिया और अवगत कराया कि हमारे गांव में रास्ता सही न होने के कारण बारिश में जलभराव व कीचड़ होने से सभी ग्रामीणों को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है व जलभराव होने के कारण अगल बगल गंदगी की वजह से बीमारी भी बढ़ रही है और ग्रामीणों ने यह भी कहा कि हम लोग घर से निकले तो कैसे निकले जिम्मेदारों की नजर हमारे गांव के रास्ते के ऊपर नजर नहीं पड़ रही है बारिश में कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है स्वच्छ भारत मिशन सरकार चला रही है और कुछ जिम्मेदारों के द्वारा सरकार की जिम्मेदारी को ठेंगा दिखाने ने कोई कसर नहीं छोड़ रहे है ग्रामीण रामकुमार यादव अविनाश, अमरनाथ, राजेश, धर्मेंद्र, अनुराग, रामशंकर, वंश बहादुर, राजेंद्र सिंह, श्याम बिहारी, शिव कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि ग्रामवासियों का कहना है कि जब जिले की मुख्य विकास अधिकारी को हम लोगों ने अवगत करा दिया है जिनको विकास कराना है जिनसे विकास शुरू होता है तो अब हम लोग कहां जाएं कृपया जिम्मेदार अधिकारी अपनी नजर ग्राम सभा आफताब नगर के पूरे जोधी में डालें और हम लोगों का आने जाने का रास्ता बनवा के गंदगी से छुटकारा दिलाएं अगर जिम्मेदार ही अनदेखी करेगे तो जन समस्याओं के हालात कैसे सुधरेंगे










