
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
ग्राम प्रधान की उदासीनता के चलते ग्रामीणों हो रहे परेशान
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के धूता ग्राम सभा के कल्यानपुर निवासी ब्रजलाल पुत्र श्री पूरन ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान के द्वारा मेरे घर से मंदिर जाने के लिए तकरीबन 80 मीटर खड़ंजा लगा हुआ था जिसको ग्राम प्रधान के द्वारा उखड़वा कर छोड़ दिया गया है लगभग 25 दिन हो गए है अभी तक खड़ंजा का निर्माण कार्य नहीं शुरू किया गया है बारिश होने की वजह से हम लोगो के आने जाने के रास्ते में पानी भरा हुआ है जिसकी वजह से ग्रामीणों को पानी से होकर जाना पड़ता बृजलाल ने बताया कि जब मैंने प्रधान व मेठ से खड़ंजा निर्माण कराने के लिए कहा तो प्रधान के द्वारा कहा गया कि तुम लोग ने मुझे वोट नहीं दिया है इसलिए बरसात के बाद ही खड़ंजा लगेगा वहीं ग्राम प्रधान के करीबियों के द्वारा खड़ंजा में लगे ईट को उठा ले गए है और आधे खड़नजे से दीवाल का निर्माण कर रहे हैं और मना करने पर धमकी दे रहे हैं कह रहे हैं जो करना हो कर ले मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता
ग्राम प्रधान की मनमानी रवैया से नहीं किया जा रहा विकास कार्य वोट की राजनीति का ग्रामीण हो रहे शिकार










