
गरीबों के राशन को बेच रहे हैं ठेकेदार रात को चोरी छुपे ट्रक से सरकारी राशन को ठेकेदारों द्वारा डीह के सुंदर गंज स्थित बैंक के बगल में बना गोदाम के पीछे सरकारी रासन की उतारकर बेंचा जा रहा था गाड़ी और राशन को डीह थाने की पुलिस ने किया बरामद
रायबरेली–गरीबों के राशन को बेच रहे ठेकेदार, रात को चोरी छुपे ट्रक से सरकारी राशन को ठेकेदारों द्वारा डीह के सुंदरगंज स्थित बैंक के बगल में बना गोदाम के पीछे राशन की बोरिया उतरवाकर बेचा जा रहा है,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।गाड़ी को डीह थाने की पुलिस ले गई थाने अब देखना यह है कि डीह थाने के थानेदार क्या कार्यवाही करते हैं अब तो यह देखने वाली बात होगी। इस मामले को जिलाधिकारी महोदय रायबरेली ने लिया संज्ञान आखिर जिलाधिकारी महोदय के संज्ञान लेने के बाद भी खाद्यान्न विभाग के डीएफओ व उप जिलाधिकारी सलोन इस मामले में क्या कार्यवाही किए कहीं ऐसा तो नहीं की ठेकेदार के रसूख के आगे उप जिलाधिकारी सलोन व खाद्यान्न विभाग के डीएफओ नतमस्तक तो नहीं हो गए आखिर आधी रात को गाड़ी पकड़ने के बाद ऐसा कौन दबाव आ गया की उप जिलाधिकारी सलोन व खाद्यान्न विभाग के डीएफओ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किए क्या उप जिलाधिकारी सलोन व खाद्यान्न विभाग के डीएफओ तेजतर्रार जिलाधिकारी महोदय रायबरेली माला श्रीवास्तव के आदेशों को नहीं मानते आखिर क्यों इतने बड़े मामले मैं लीपापोती कर दिए आखिर क्यों माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अरमानों पर पलीता लगा रहे हैं रायबरेली जिला के खाद्यान्न विभाग व सलोन तहसील के जिम्मेदार अधिकारी कहीं ऐसा तो नहीं है की चंद रुपयों की खनक में जिम्मेदार लोग अपना मुंह बंद कर लिए अब देखना यह होगा की तेजतर्रार जिलाधिकारी महोदय रायबरेली माला श्रीवास्तव इस पर क्या कार्यवाही करती हैं










