
घर की छत गिरने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
लालगंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
सो रहे युवक पर अचानक घर की छत गिरने से मचा हड़कंप
रायबरेली जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांदा बन्ना मऊ गांव निवासी रवि पुत्र बबलू घर के अंदर सो रहा था तभी अचानक रवी कुमार के ऊपर जर्जर छत गिर गई जिससे रवी कुमार को गंभीर चोटें आई हैं।
वहीं ग्रामीणों के द्वारा पी आरबी को सूचना दी गई वहीं मौके पर पहुंची पी आरबी के सिपाही व स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह छत के नीचे दबे हुए घायल रवि को निकाला गया और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालात गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।










