
ट्रक ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर बुजुर्ग हुआ गम्भीर रूप से घायल
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
पैदल जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर बुजुर्ग हुआ गंभीर से घायल
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरदार गंज तिराहे के पास डलमऊ से ऊंचाहार की ओर तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक यूपी, 33 ,ए टी 7750 ने पैदल जा रहे बुजुर्ग राजकुमार पुत्र चौबे निवासी धर्मापुर पोस्ट कल्यान पुर बेती थाना डलमऊ निवासी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग राजकुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल पी आरबी 112 को सूचना दी गई वहीं मौके पे पहुंचे पी आरबी संख्या 1771,पे तैनात उपनिरीक्षक श्रवण कुमार कांस्टेबल ज्ञान चंद्र, चालक अमर बहादुर ने घायल बुजुर्ग राजकुमार की हालत देखकर उन्हें तत्काल इलाज हेतु सी एच सी भेजा वहीं ट्रक को कब्जे में लेकर थाना गदागंज के सुपुर्द कर दिया गया वही ग्रामीणों ने पी आरबी पे तैनात उपनिरीक्षक श्रवण कुमार व कांस्टेबल ज्ञानचंद की सराहना की










