
तेज रफ्तार डंपर ने खेत जा रही महिला को रौंदा महिला की मौके पर मौत
लालगंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने खेत में धान लगाने जा रही है महिला को रौंदा, महिला की मौके पर हुई दर्दनाक मौत घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र का है जहां राम कुमारी पत्नी मंगली उम्र 48 वर्ष निवासी नवरंग का पुरवा आज सुबह खेत में धान लगाने जा रही थी तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया जिससे दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया ग्रामीणों ने ट्रक चालक ने शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है वहीं पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को मय ट्रक के गिरफ्तार करके थाने लाकर मेडिकल कराने जा रही है, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी और पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।










