
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
बेजुबान जानवर ने तड़प कर दी जान जिम्मेदार अधिकारी बने अनजान
रायबरेली गदागज थाना क्षेत्र के धमधमा गांव में अज्ञात वाहन ने बुधवार शाम लगभग 8 बजे एक बेजुबान जानवर गाय को टक्कर मार दी जिससे गाय लगभग 14 घंटे रोड के किनारे तड़पती रही पर किसी जिम्मेदार अधिकारी की उस बेजुबान जानवर पर नजर नहीं पड़ी,वही स्थानीय लोगो ने बताया कि गाय को तड़पते हुए लगभग 14 से 15 घंटे रोड के किनारे तड़पती रही पर कोई जिम्मेदार अधिकारी की नजर इस बेजुबान पे नहीं पड़ी जिससे तड़प कर बेजुबान गाय की आज सुबह मौत हो गई वहीं गाय के पेट में बच्चा था हम लोगो से नहीं देखा गया तो हम लोगो के द्वारा पशु चिकित्सा केंद्र दीन शाह गौरा डॉक्टर को सूचना दी गई जब तक डॉक्टर मौके पर पहुंचे तो गाय मर चुकी थी वही गाय को मारे हुए तकरीबन 2 से 3 घंटे बीत गए वह रोड के किनारे पड़ी हुई है लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी उसको उठवाने तक नहीं आए जहां एक तरफ लगातार योगी सरकार जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित कर रही है कि आवारा जानवर रोड के किनारे या गांव में नहीं होना चाहिए इन्हें तुरंत गौशाला पहुंचाए लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मनमानी रव्यये से बाज नहीं आ रहे










