
मोहर्रम त्यौहार को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने जलालपुर धई व धमधमा गांव का किया दौरा।
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुरधई व धमधमा ग्राम पंचायत में होने वाले मुस्लिम समुदाय के मोहर्रम त्यौहार के जुलूस को लेकर आज रायबरेली अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने गदागंज थाना प्रभारी शरद कुमार व पुलिस बल के साथ धमधमा जलालपुरधई गांव में होने वाले मुस्लिम समुदाय के त्योहार मोहर्रम के ताजियेदारों के साथ की चर्चा परिचर्चा वहीं ताजिया आने जाने के मार्ग का निरीक्षण किया तथा ताजिया की ऊंचाई के बारे में जानकारी ली और बिजली के तार पेड़ों की पतली पतली साखें व रास्ते में साफ सफाई करवाने को लेकर ग्राम प्रधान को आदेशित किया
अपरपुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने सभी ताजियादारो से मिलकर उनकी समस्याएं जानी और ताजिया रखने के स्थानों का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने लोगो से अपील की मोहर्रम के त्यौहार में आप सभी लोग किसी के बहकावे में न आवें शांतिपूर्ण तरीके से आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार को मनाए और जहां कहीं पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या व अराजकतत्वों की सूचना मिले तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचित करे सीयूजी नंबर गदागंज थाना प्रभारी को सूचित करें ,ताजियादारो को समझाते हुए कहा कि मोहर्रम का त्योहार गम का त्यौहार है और उसी तरह मनाना आप लोगों का धार्मिक अधिकार है सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ मोहर्रम का त्यौहार सब लोग हिंदू मुस्लिम भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाएं,
थाना प्रभारी शरद कुमार ने कहा कि किसी भी कीमत पर शांति व्यवस्था खराब न होने पाएं , अराजकतत्वों व अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी उपनिरीक्षक अखिल तोमर, अजय यादव, मनोज यादव, एवं जलालपुर धई ग्राम प्रधान रिसी प्रसाद व धमधमा ग्राम प्रधान मो.मोबीन अंसारी व ताजियादार मौके पर मौजूद रहे।










