
पीड़ित धोखे से ठगी करने का लगाया आरोप।
जगतपुर रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के एक व्यक्ति ने धोखे से ठगी करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है उसने अपने दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि उसके साथ धोखाधड़ी करके ठगी की गई उसका कुछ जमीनी विवाद था जिसको निस्तारण करवाने को लेकर एक व्यक्ति ने उसके साथ धोखाधड़ी करके ₹30000 तीस हजार रुपए ठगी कर लिए पीड़ित द्वारा थाना जगतपुर में शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है पीड़ित निवासी राम जियावन उर्फ अमित पूरे भवानी बक्स मजरे भीख थाना जगतपुर ने नरेंद्र कुमार पांडे निवासी भनुवामऊ थाना जगतपुर के खिलाफ एक शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि उसकी दुकान जगतपुर में है उसके दुकान पर वह व्यक्ति आया करता था विश्वास में लेकर एक जमीनी विवाद का निस्तारण करने के लिए ₹30000 तीस हजार रुपए धोखे से ले लिए यह कहकर तुम्हारा काम हो जाएगा नहीं होगा तो पैसा वापस मिल जाएगा पीड़ित ने बताया लगभग 6 से 7 महीने बीत गए जिस कार्य के लिए रूपए लिए अभी तक नहीं हुआ है रुपया मागने पर देने से इंकार कर रहे हैं अब जब रूपया मांग रहे हैं तो देने से इनकार करते हैं उल्टा जान से मारने की धमकी देते हैं पीड़ित ने उक्त मामले की शिकायत थाना जगतपुर में की है वहीं दरोगा आयुष कुमार ने बताया मामले की जानकारी हुई है पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।









