
CRS AGENCY। पेशाब करने के लिए प्लेटफॉर्म पर खड़ी ‘वंदे भारत’ में चढ़ गया शख्स, लगा 6000 रुपये का चूना
अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों को जब कभी टॉयलेट लगती है तो वो अक्सर प्लेटफॉर्म पर खड़ी किसी दूसरी ट्रेन में शौचायल का इस्तेमाल करने के लिए चढ़ जाते हैं. आपने ऐसे कई किस्से सुने और अपनी आंखों से देखे भी होंगे. अब ऐसा ही एक मामला एक बार फिर सामने आया है. दरअसल हैदराबाद से अपने गृहनगर सिंगरौली जा रहे एक शख्स को प्लेटफॉर्म पर वंदे भारत ट्रेन खड़ी मिली. उसे टॉयलेट जाना था, इसलिए वो वंदे भारत में चढ़ गया. जब वो टॉयलेट करके बाहर आया तो दंग रह गया. क्योंकि वंदे भारत के दरवाजे बंद हो चुके थे और गाड़ी खुल चुकी थी।
शख्स का नाम अब्दुल कादिर है, जो अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश के सिंगरौली में स्थिति अपने गांव जा रहा था।
टॉयलेट करने के लिए वंदे भारत में चढ़ा शख्स
वह प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर अपनी ट्रेन का इंतजार करने लगा. लेकिन तभी उसे टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस हुई. उसने कहीं और जाने के बजाय प्लेटफॉर्म पर खड़ी वंदे भारत ट्रेन में टॉयलेट जाना बेहतर समझा. वह यही सोचकर अपने परिवार को प्लेटफॉर्म पर छोड़कर वंदे भारत ट्रेन में चढ़ गया. लेकिन जैसे ही अब्दुल टॉयलेट करके वापस आया, तो उसने देखा कि ट्रेन के दरवाजे बंद हो चुके हैं और ट्रेन चल चुकी
है।









