
डलमऊ तहसीलदार व थाना प्रभारी ने थाना परिसर में किया वृक्षारोपण।
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज क्षेत्र में तहसीलदार व थाना प्रभारी ने शासन के निर्देश पर किया वृक्षारोपण उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर्यावरण को शुद्ध व मानव जल जीवन को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण करवा रही है कि मानव जीवन के लिए शुद्ध वायु और जल की आवश्यकता होती है तभी मानव निरोगी और स्वस्थ रहता है। डलमऊ तहसीलदार अजय गुप्ता व थाना प्रभारी शरद कुमार ने धरती को हरा भरा रखने का संकल्प लेकर आज वृक्षारोपण के पहले दिन डलमऊ तहसीलदार अजय गुप्ता व थाना प्रभारी शरद कुमार ने उपनिरीक्षक अजय यादव,प्रेम कुमार सिंह ,मनोज यादव,राजबहादुर यादव, अखिल तोमर, व पुलिस कांस्टेबल के साथ गदागंज थाना परिसर में वृक्षारोपण किया ,तहसीलदार अजय गुप्ता ने कहा कि वृक्ष ही जीवन है और यदि प्रत्येक व्यक्ति एक वृक्ष प्रत्यारोपित करे तो इंसान को जलवायु की कभी कमी नहीं हो सकती इसी क्रम में वृक्षारोपण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दीन शाह गौरा व ब्लाक दीनशाह गौरा में भी किया गया।










