
गदागंज थाना परिसर में तहसीलदार अजय गुप्ता की अध्यक्षता मे समाधान दिवस हुआ सम्पन्न।
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना परिसर में समाधान दिवस आयोजित किया गया समाधान दिवस की अध्यक्षता डलमऊ तहसीलदार अजय गुप्ता ने किया आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण किया गया तहसीलदार के द्वारा शिकायतों के किए गए निस्तारण से अधिकतर फरियादी खुश होकर थाना परिसर से वापस लौटे वही थाना समाधान दिवस में कुल 5 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया अधिकतर शिकायतें राजस्व से संबंधित थी वही तहसीलदार अजय गुप्ता के द्वारा बची हुई शिकायतों के निस्तारण हेतु एक सप्ताह के अन्दर राजस्व व पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर निर्देशित किया गया है वही इस मौके पर डलमऊ तहसीलदार अजय गुप्ता, थाना प्रभारी शरद कुमार ,उपनिरीक्षक अखिल तोमर,अजय यादव,प्रेम सिंह ,लेखपाल मोहम्मद अमीन, व अन्य क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










