
CRS AGENCY। गोरखपुर में कुलपति से वार्ता विफल होने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीबीपी) के छात्रों ने गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा किया। बैठक में जाने के लिए कार्यालय से निकले कुलपति पर हमला करने के बाद कुलसचिव व एक प्रोफेसर को पीटने के साथ ही बचाने गए पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। चौकी प्रभारी का बिल्ला नोचने के साथ एक दारोगा को धक्का देकर गिराने के बाद लात-घूसों से पीटा। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो
मुख्य नियंता डा. सत्यपाल सिंह ने कैंट थाना पुलिस को घटना में शामिल एबीवीपी के पदाधिकारी व उनके सहयोगी छात्रों के विरुद्ध तहरीर दी है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में एक दारोगा को नीचे गिराकर छात्र पीट रहे हैं। महिला सिपाही उस दारोगा को छुड़ाती नजर आ रही है। 20 की संख्या में मौजूद छात्र बीच-बचाव करने का प्रयास कर रहे सिपाहियों को थप्पड़ जड़ते नजर आ रहे हैं। मारपीट व धक्का-मुक्की के बीच पुलिसकर्मी किसी तरह कुलपति को बचाकर साथ ले गए। फोर्स के साथ पहुंचे एसपी सिटी व सीओ कैंट ने किसी तरह स्थिति संभालने के साथ ही 10 युवकों को हिरासत में लेकर थाने भेजा। जानकारी होने पर उग्र छात्रों ने कैंट थाने का घेराव करने के साथ ही सड़क जाम कर दिया। कैंट पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम हटाया। पकड़े गए साथियों को छुड़ाने के लिए कार्यकर्ता देर रात तक कैंट थाने में जमे रहे। एहतियात के तौर पर कैंट थाना व विश्वविद्यालय चौकी पर फोर्स तैनात कर दी गई है।










