
दीन शाह गौरा ब्लाक प्रमुख सविता मौर्या व विकास खंड अधिकार ने ग्राम पंचायतों में किया वृक्षारोपण।
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
विकास खंड दीन शाह गौरा ब्लाक प्रमुख सविता मौर्या व विकास खंड अधिकार अशोक सचान, ने शासन के निर्देश पर किया वृक्षारोपण उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर्यावरण को शुद्ध व मानव जल जीवन को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण करवा रही है कि मानव जीवन के लिए शुद्ध वायु और जल की आवश्यकता होती है तभी मानव निरोगी और स्वस्थ रहता है।
रायबरेली विकास खंड दीन शाह गौरा ब्लाक प्रमुख सविता मौर्या व विकास खंड अधिकार अशोक सचान ने धरती को हरा भरा रखने का संकल्प लेकर आज वृक्षारोपण के पहले दिन दीन शाह गौरा ब्लाक क्षेत्र के जलालपुर धाई , धमधमा, महर अली का पुरवा , सुठ्ठा हरदो, गोविंद पुर माधव सहित अन्य ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण किया ब्लाक प्रमुख सविता मौर्या ने कहा कि वृक्ष ही जीवन है और यदि प्रत्येक व्यक्ति एक वृक्ष प्रत्यारोपित करे तो इंसान को जलवायु की कभी कमी नहीं हो सकती , वृक्षारोपण के दौरान मौजूद गढ़ ग्राम प्रधान ऋषि प्रसाद ,ग्राम पंचायत सदस्य विनोद मौर्या ,जाहिद खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे










