
पति ने अपनी पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
रायबरेली जगतपुर
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर-प्रदेश में ज्योति मौर्या का मामला अभी ठंडा भी नही पड़ा था कि कई और इसी तरह के मामले सामने आने लगे।आज रायबरेली में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया जंहा पत्नी अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही है और पति के विरोध पर प्रेमी द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दिला रही है।इतना ही नही उसने थाने में पति पर घरेलू हिंसा करने का आरोप लगाकर पुलिस से भी उत्पीड़ित कराया।परेशान पति आज न्याय की गुहार लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुचा और अपना दुख मीडिया के सामने बया किया।
रायबरेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कंधे पर बैग लिए परेशान सा घूम रहाँ ये शख्स वीरेंद्र है जोकि जिले के जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के हरदो टीकर गांव का निवासी है।वीरेंद्र को परेशान करने वाला कोई और नही बल्कि उसकी पत्नि है जोकि शादी के छः साल बाद बिना तलाक के अपने प्रेमी के साथ लखनऊ में रह रही है और पति के विरोध करने पर अपने प्रेमी से उसे जान से मारने की धमकी भी दिलवाती है।इसके पहले भी वो दो बार घर से भाग चुकी थी जिसकी शिकायत पति ने थाने में की थी।लेकिन एक बार फिर वो घर से गायब हो गई।पति ने थाने में इसको लेकर गुहार लगाई लेकिन किसी ने भी उसकी सुनवाई नही की तो आज थकहार कर वो बड़े साहब से न्याय की गुहार लगाने के लिए पहुचा।उसकी छ साल की बेटी को भी महिला अपने साथ लिए हुए है।










