
CRS AGENCY। यूपी एटीएस ने गुरुवार रात ISI के संदिग्ध एजेंट मुकीम लखनऊ एयरपोर्ट से पकड़ा है। बताया जा रहा है कि मुंबई वाली फ्लाइट से लखनऊ पहुंचा था। सूत्रों के मुताबिक एटीएस की पूछताछ में रिमांड के दौरान गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी रईस ने उसको अपना सहयोगी बताया था। हालांकि एटीएस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
गोड़ा का रहने वाला है मुकीम, एटीएस ने की पूछताछः
सूत्रों के मुताबिक गोंडा के तरबगंज बीनपुरवा रामापुर गांव निवासी मुकीम रईस के संपर्क में था। रईस की गिरफ्तारी के बाद एटीएस उसकी तलाश कर रही थी। उसको एटीएस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा है। साथ ही उसके पिछले दिनों पकड़े गए पाकिस्तानी एजेंट से संबंधों के विषय में जानकारी जुटा रही है। यूपी एटीएस रईस को कस्टडी रिमांड में गुरुवार को उसके गांव रामापुर दीनपुरवा लेकर गई। जहां उसके माता-पिता से आमना-सामना कराया। करीब एक घंटे की पूछताछ और पड़ताल में एटीएस को कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं।
एटीएस पिछले दिनों रईस से पहले कश्मीर के रिजवान खान और गोंडा के ही रहने वाले सद्दाम शेख को गिरफ्तार कर चुकी है। उनकी निशानदेही पर गोंडा के सलमान और मुंबई के अरमान को भी गिरफ्तार किया था।









