
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे ऐतिहात के साथ मनाया मुहर्रम का त्योहार।
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुरधई , धमधमा, दाउदपुर गडई, कुरौली बुधकर ,कजियाना, मखदुमपुर , गांव में मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने एकजुट होकर गम का त्यौहार मोहर्रम बड़े ही सौहार्द्र पूर्ण तरीके से ताजिया का जुलूस निकाला हुसैन की शहादत की यादगार में या अली या हुसैन के नारों से लोगों ने नम आंखों से मातम करते हुए जुलूस को पूरे गांव में घुमाया वहीं जलालपुर धा ई में मिल्कीआना, कस्बा ,तकिया, खपरा ,बाजार मोहल्ला से हुसैन की यादगार में अपनी-अपनी ताजिया लेकर दूसरे दिन सुबह 30 तारीख को 8:बजे प्रातः कर्बला में दफनाया गया जलालपुरधई धमधमा जैसे बड़े जुलूस में थाना प्रभारी गदागंज शरद कुमार के शक्ति परीक्षण के बीच भारी फोर्स के साथ मातमी जुलूस का प्रारंभ और अंत हुआ जलालपुरधई में उपजिलाधिकारी डलमऊ अभिषेक वर्मा क्षेत्राधिकारी डलमऊ इंद्रपाल सिंह तहसीलदार डलमऊ अजय कुमार गुप्ता अनेक थानों की फोर्स मौजूद रही बड़े ही शांत प्रिय ढंग से जुलूस निकाले जाने पर भारी-भरकम भीड़ के बीच उप निरीक्षक अखिल तोमर के नेतृत्व में 18 घंटे तक जुलूस चलता रहा मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जगह जगह पर नोवा ख्वानी भी किया ताजिए के दीदार करने के लिए जलालपुरधई के आसपास के गांव के लोग भी लगभग दो हजार की संख्या में मौजूद रहकर दीदार किया पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर अलर्ट रहा किसी भी प्रकार से कहीं से कोई छुटपुट घटना की भनक भी ना चली भारी पुलिस बल के साथ जुलूस में निरंतर थाना प्रभारी शरद कुमार मौजूद रहे इस अवसर पर ग्राम प्रधान जलालपुरधई रिसी प्रसाद ग्राम प्रधान धमधमा मोहम्मद मुबीन अंसारी पत्रकार मोहम्मद जावेद अखमल एवं समाजसेवी प्रेमचंद श्रीवास्तव जुलूस में मौजूद रहे जुलूस के समापन ताजिया को कर्बला में दफना दिए जाने के बाद थाना प्रभारी शरद कुमार ने सभी ताजियादारो वह ग्राम प्रधान तथा ग्राम के सभी मौजूद लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। शांति पूर्वक ढंग से जुलूस निपट जाने के कारण थाना प्रभारी को भी ग्राम के लोगों ने बहुत सराहना की










